आवेदन संबंधी सहायता हेतु हेल्पलाइन - 8273195247 , 9927292925
- अगर योग्यता की बात की जाए तो शिक्षा के साथ-साथ आपके पास लोगों से बात करने एवं उनकी सोच को अपनी बातों से बदलने की शक्ति होनी चाहिए. क्योंकि इसी की बदौलत आप इस व्यवसाय में आगे बढ़ सकते हैं. इसलिए सर्वप्रथम अपने आप को जांच लें कि क्या आपको दूसरे लोगों के साथ बात करने में आसानी होती है कि नहीं और आप दूसरों के सामने कितना अच्छा बोल सकते हैं. इसके साथ-साथ आप किसी को कितने जल्दी बीमा करवाने पर राजी कर पाते हैं.
- आवेदक की शिक्षा की सीमा न्यूनतम 12th रखी गई है, लेकिन आवेदक के लिए जरूरी है कि उसने अपनी बारहवीं की पढ़ाई सरकार द्वारा प्रमाणित बोर्ड से ही की हो. वहीं योग्यता के लिए उच्चतम शिक्षा पर कोई प्रतिबन्ध नहीं है, मतलब बारहवीं के बाद की किसी भी स्ट्रीम (वर्ग) का छात्र या व्यक्ति एलआईसी एजेंट बनने के लिए आवेदन कर सकता है.
- वहीं आयु की अधिकतम सीमा पर भी कोई नियम नहीं है लेकिन न्यूनतम आयु 18 वर्ष तो होनी ही चाहिए. यानी 18 साल पूरे करने के बाद ही कोई व्यक्ति एलआईसी एजेंट बनने के लिए आवेदन कर सकता है.
- इनके साथ ही धैर्य एवं सकारात्मक सोच होना भी लाभदायक है, एलआईसी उन्हीं लोगों को अपना एजेंट बनती है, जो मार्केटिंग के क्षेत्र में ही अपना भविष्य बनाना चाहते हो.
- एलआईसी एजेंट बनने की प्रक्रिया (Procedure to become a LIC agent in hindi)
- एलआईसी एजेंट ऑफलाइन प्रक्रिया (LIC agent registration process )
- एलआईसी एजेंट ऑनलाइन पंजीकरण ( LIC agent recruitment online registration)
- एलआईसी एजेंट प्रशिक्षण (LIC agent training online)
- आईआरडीए (इन्शुरन्स रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी) ऑनलाइन परीक्षा (LIC agent online exam registration)
- एलआईसी एजेंट लाइसेंस का मिलना (LIC agent license)
- एलआईसी एजेंट बनने के लिए आपको कुछ दस्तावेज जमा कराने होंगे, जिनमें सबसे पहले आपकी 3 छोटी पासपोर्ट साइज की फोटो मांगी जाएंगी. जिसमें से एक फोटो का इस्तेमाल आपके आईडी कार्ड को बनाने में किया जाएगा.
- आपकी जन्म की तारीख की जांच करने के लिए आपसे जन्म प्रमाण पत्र या फिर आपकी 10वीं कक्षा की मार्कशीट की फोटोकॉपी मांगी जा सकती हैं. इसके साथ ही आप से आपकी 12 वीं कक्षा की मार्कशीट की फोटोकॉपी भी मांगी जाएगी. जिसके जरिए आपके शिक्षा स्तर का पुष्टिकरण किया जाएगा. अगर कोई स्नातक है तो वो अपनी डिग्री भी लगा सकता है.
- पहचान पत्र के तौर पर आप वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या आधार कार्ड की प्रतिलिपी यानी की फोटोकॉपी लगा सकते हैं. जबकि निवास के प्रमाण के लिए आपको राशन कार्ड, बिजली का बिल, बैंक स्टेटमेंट या फिर सरकार द्वारा प्रमाणित निवास प्रमाण पत्र भी जमा करा सकते हैं. अगर आप निवास एवं पहचान के लिए एक प्रमाण पत्र देना चाहते है तो पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस जमा की कॉपी जमा कर दें.
- अक्सर देखा जाता है कि जब आप किसी भी कंपनी में काम करने के लिए जाते हैं तो पैन कार्ड अवश्य मांगा जाता है, ऐसे ही एलआईसी एजेंट बनने के लिए आवश्यक दस्तावेजों में पैन कार्ड की मांग की जाती है.
- अतिरिक्त आय की तरह
- स्थायी नौकरी के तौर पर
- कमिशन और बोनस (how much commission does a LIC agent get)
- एलआईसी एजेंट का वेतन (LIC agent salary)
- संवाद करने में सुधार
- ग्रेच्युटी या पेंशन का लाभ
- यदि आप इसके एजेंट बन जाते है तो आपको नए लोगों से मिलकर उन्हें अपनी कंपनी की पॉलिसी एवं योजनाओं का पूरा विवरण देना होता है, उदाहरण के तौर पर आपको लोगों को स्वास्थ्य बीमा, जीवम बीमा एवं बचत योजना के बारे में समझाना होगा. इसके साथ-साथ कोशिश करनी होती है कि ग्राहक को कंपनी की सभी शर्ते अच्छे तरीके पता चल जाएं. जिससे आगे की प्रक्रिया में कभी कोई समस्या ना आ सके और क्लाइंट को किसी भी प्रकार से कोई परेशानी ना उठानी पड़े.
- एजेंट बनने के बाद आपको ऐसे लोगों को ढूढ़ना पड़ता है जो बीमा करवाना चाहते हैं, दूसरे शब्दों में कहें तो आपको लोगों के पास जाकर उन्हें बीमा करवाने के लिए राजी करना होता है. इसके बाद उनके दस्तावेज एवं अन्य कार्यों की जिम्मेदारी भी आपकी होती है.
- इतना ही नहीं आपको बीमा करवाने वाले ग्राहक द्वारा जमा करने वाले पैसे एवं किश्तों का लेखा जोखा भी रखना पड़ता है. इसके अलावा ग्राहकों के पैसे को लेकर एलआईसी के कार्यालय में जाकर जमा करना होता है. आपको ऐसा हर महीने या वार्षिक के हिसाब से करना होगा, हालांकि ये बीमा लेने वाले के ऊपर निर्भर करता है कि वो अपनी किश्तें महीनें में देगा की वार्षिक में देगा.









